Saturday, April 24, 2010
विश्व पशु चिकित्सा दिवस २०१० पर भव्य आयोजन
वर्ष २०१० में विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर एक विश्व एक स्वास्थ्य विषय पर पूरे विश्व के पशु चिकित्सकों ने विचारमंथन किया । २४ अप्रैल को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पूर्वांचल के पशुचिकित्सकों ने होटल शिवॉय में एक भव्य समारोह का आयोजन करके विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया तत्पश्चात समस्त पशुचिकित्सकों को डॉ राजेश त्रिपाठी ने पशुचिकित्सा शपथ (वेटेरिनरी ओथ) दिलाया। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने जनस्वास्थ्य में पशुचिकित्सकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि श्री हीरालाल (मुख्य विकास अधिकारी गोरखपुर ) ने अपने संबोधन में पशुचिकित्सकों से अपनी भूमिका को विविधिकृत करने का आह्वान किया । उपनिदेशक डॉक्टर मार्कंडेय ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा पशुचिकित्सकों से समाज के गरीब तबके की सेवा करने एवं भारत को पशुपालन एवं उत्पादन में सर्वोच्च स्थान पर प्रतिष्ठित करने के लिए अनवरत सेवा का संकल्प दिलाया। उन्होंने जी डी पी में पशुपालन के वर्ष दर वर्ष बढ़ते योगदान को रेखांकित किया। वक्ता के रूप में डॉ जी सी द्विवेदी, डॉ संजय श्रीवास्तव, डॉ ओ पी मिश्र, डॉ जीवन लाल ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज एवं गोरखपुर के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त बस्ती, संतकबीरनगर जनपद के पशुचिकित्सकों की सहभागिता भी महत्त्वपूर्ण रही। समारोह का सञ्चालन डॉ अरुण तिवारी ने किया। समारोह के अंत में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी गोरखपुर डॉ ज्ञानप्रकाश ने समस्त अतिथियों एवं पशुचिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमिनार एवं समारोह को आयोजित करने में डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ डी एन श्रीवास्तव, डॉ राकेश शुक्ल, डॉ राकेश तिवारी, डॉ एस डी द्विवेदी, डॉ वी के राव, डॉ राजेश त्रिपाठी, डॉ अश्विनी सिंह, डॉ योगेश, श्री राजेश सिंह, श्री वरुण वर्मा की उल्लेखनीय सहभागिता रही। पशुऔशधि कंपनियों यथा हिमालय, इन्तास, सैमसन का सहयोग भी इस समारोह के सफल आयोजन में महत्त्वपूर्ण रहा।
Labels:
२०१०,
गोरखपुर,
पशुचिकित्सा दिवस
Subscribe to:
Posts (Atom)